
Servings | 4 serving |
Prep time | 15 minutes |
Cooking time | 20 minutes |
Calories | 131g |
methi Paratha recipe
Methi Paratha recipe Hindi सुबह के breakfast में या लंच में मैथी पराठा रेसिपी का आनंद लें।
ख़ासकर methi Paratha में एंटीइंफ्लेमेटरी एंड एंटी ओक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं,
ये गुणकारी तत्व जोड़ो की सर्जन को कम करके अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
मैथी पराठा खाने से कैल्सियम, आयरन, फास्फोरस भरपूर मात्रा में मिलते हैं, साथ ही पाचन क्रिया के लिए फ़ायदे पन रहता है।
सामग्री
गेहूं का आटा – 250 ग्राम |
बेसन – 1/2 कप |
हरी मैथी – 1/2 पुली |
हरी मिर्च – 2 पीस – बारिक कटी हुई |
हरा धनियां – 1/2 कप बारिक कटा हुआ |
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच के आसपास – tsp |
नमक – स्वाद अनुसार |
चाट मसाला – 1/2 चम्मच या नहीं है तो 1-2 चम्मच निबू रस |
लहसून अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच – tsp |
गरम मसाला – 1/4 चम्मच – tsp |
हींग – 1/4 चम्मच – tsp |
साबुत जीरा या जीरा पाउडर – 1 चम्मच – tsp |
घी या तेल – 1/4 कप – आटे में मिलाने के लिए |
घी या तेल या बटर – पराठा तलने (फ्राई) के लिए |


मैथी पराठा बनाने की विधि
सबसे पहले मैथी की पुली के एक एक करके सारे पत्ते निकाल लें, डनटल वाले भाग को हटा लें।
अब गेहूं के आटे को किसी परात में छनी से छान लें,इसी प्रकार बेसन को भी छानी से छान लें, छाने हुए गेहूं का आटा और बेसन को एक साथ मिला लेंं।
अब मिले हुए बेसन और आटा में 1/4 कप घी या तेल डालकर अच्छे से मिला लें,इसके बाद लाल मिर्च पाउडर,हींग, गरम मसाला,चाट मसाला,नमक,जीरा डाल कर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद बारिक कटे हुए मैथी के पत्ते,हरा धनियां,हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिला लें।
सूती कपड़ा गीला करके निचो लें,अब मैथी आटा पर सुती कपड़ा लगा कर 2-3 मिनिट रखें।
अब मैथी आटे को दुबारा गूंथ कर मध्यम आकार की लोई तैयार करें।
अब बेलन चकला लें,लोई को हल्का सा दोनों साइट परेथन (सूखा आटा) लगाकर रोटी की तरह गोल आकार में मैथी पराठा तैयार करें।
गैस बर्नर चालू करके तवा गर्म करें जब तवा मध्यम गर्म हो जाएं तो तैयार मैथी पराठा को तवे पर डालकर अच्छे से दोनों साइट की सिकाई करें।
जब मैथी पराठा की दोनों साइट सिक जाएं तो हल्का हल्का दोनों साइट घी या बटर लगा कर फ्राई करें।
इसी प्रकार अन्य मैथी के आटे से मैथी पराठा तैयार करें, आप का मैथी पराठा तैयार है गरमा गरम मसालेदार दही या रायता के साथ सर्व करें।
आप मैथी पराठा का आनंद टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी या अचार के साथ सर्व करें।
Methi Paratha recipe in Hindi